अलीगढ़ नगर निगम को मिली बड़ी राहत, एएमयू पर बीते पांच-छह वर्षों से संपत्ति कर का कुल 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार 475 रुपये बकाया था। निगम प्रशासन लगातार पत्राचार और नोटिस भेजकर बकाया वसूली की कोशिश कर रहा था।
अलीगढ़ नगर निगम के इतिहास में पहली बार संपत्ति कर वसूली में बड़ी सफलता मिली है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने बीते तीन दिनों में 22 करोड़ रुपये का बकाया संपत्ति कर जमा कर दिया है, जिससे नगर निगम का कोष मालामाल हो गया है। इससे पहले, फरवरी में भी एएमयू ने 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
छह साल से बकाया था कर
नगर निगम के अनुसार, एएमयू पर बीते पांच-छह वर्षों से संपत्ति कर का कुल 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार 475 रुपये बकाया था। निगम प्रशासन लगातार पत्राचार और नोटिस भेजकर बकाया वसूली की कोशिश कर रहा था। आखिरकार, एएमयू ने 22 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया, जिससे नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत हो गई है।
नगर निगम के लिए राहत की खबर
इस वसूली से अलीगढ़ नगर निगम की वित्तीय स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अब शहर में विकास कार्यों को और गति दी जा सकेगी। बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बाकी का भुगतान जल्द प्राप्त किया जा सके।
क्या कहती है एएमयू प्रशासन?
एएमयू प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संपत्ति कर का भुगतान किया है और आगे भी नियमों के अनुसार कर चुकाया जाएगा। नगर निगम के इस कदम को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव को लेकर सपाईयों ने दिया ज्ञापन, घोषणा न होने पर दी यह चेतावनी
AMU: यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी को किया याद,मौलान आजाद लाइब्रेरी में रखे उनके दस्तावेज-तस्वीरों की लगी प्रदर्शन