हाथरस में हुआ 55.36 प्रतिशत मतदान, 10 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में

Dr. Bhishm Vrat Yadav | हाथरस | 159

हाथरस में तीसरे चरण का मतदान हुआ संपन्न, 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद 

 

हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 55.36  प्रतिशत मतदाताओं ने 10 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया। साथ ही कुछ गावों में लोगो ने अपनी समस्याओ का समाधान ना होने के कारण चुनाव का बहिस्कार भी किया।

हाथरस लोकसभा से यह १० प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में 
1- अनूप सिंह - भाजपा - कमल
2- जसवीर - सपा - साइकिल 
3- हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
4- घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर 
5- डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
6- जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा 
7- दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर 
8- मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
9- रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
10- राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली